8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट/बाराबंकी। क्षेत्र के भेंदुआ बहरेला गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में 8 माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में डिलीवरी के दौरान उसके नवजात पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
पीड़िता शीला पत्नी अखिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे कमरे में आने-जाने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी पट्टीदार रमेश चंद्र, उनकी पत्नी, पुत्र और बहू समेत कई लोग उसके घर में घुस आए।
शीला के अनुसार, आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सबसे गंभीर बात यह रही कि आरोपियों ने उसके पेट पर भी कई वार किए, जबकि वह 8 माह की गर्भवती थी। मारपीट के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और तेज रक्तस्राव होने लगा।
परिजन पहले उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर रामसनेहीघाट के जच्चा-बच्चा केंद्र से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डिलीवरी के दौरान उसका नवजात पुत्र मृत पैदा हुआ।
पीड़िता के ससुर चंद्र कुमार ने बताया कि शीला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय...

अंबेडकर जयंती पूर्व निकला संघ का पथ संचलन, अनुशासन और समरसता का दिया संदेश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामसनेहीघाट जिला द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन...

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी।। (उ.प्र.) द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल के तहत पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अवसर पर मिष्ठान व जल वितरण...

घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी रामसनेही घाट क्षेत्र के जोगापुरवा मजरा जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।...