रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम जारी है। निजी उपयोग की अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर मिट्टी की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रहे अवैध खनन से जहां ग्रामीण सड़कें बदहाल हो रही हैं, वहीं उड़ती धूल से राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

मामला कोतवाली रामसनेही घाट क्षेत्र के उमरापुर तालुक (शुक्लानपुरवा) गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से यहां खेतों से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से राजेपुर, गोसाईनपुरवा, गोरपुर, बालवंतपुरवा और जगतपुर सहित कई गांवों में पहुंचाकर जरूरतमंदों के हाथ बेची जा रही है। बताया गया कि मंगलवार सुबह से कई ट्रैक्टर-ट्रालियां उमरापुर तालुक गांव स्थित मिश्रा जी के खेत से मिट्टी भरकर मऊ गांव में संचालित सगीर अली के धर्मकांटा परिसर में मिट्टी पाटने का कार्य कर रही थीं।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालियों से सड़क पर मिट्टी गिरती रहती है, जो सूखकर धूल बन जाती है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि मामले की सूचना एसडीएम, तहसील प्रशासन और स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक देवकहापूरवा मजरे तिवारीपुर निवासी राजू पासी द्वारा यह खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले तहसील प्रशासन ने अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर और लोडर को पकड़कर सीज किया था, लेकिन वाहन छूटने के बाद संबंधित व्यक्ति फिर से सक्रिय होकर अवैध खनन में जुट गया है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

गुरुकुल परंपरा से भारत बनेगा विश्व गुरु : मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।0 रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र स्थित आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट में सोमवार को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपरा का भव्य संगम...

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...