योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ठठेरहा और जेठबनी के बीच सड़क किनारे डंप किए गए कूड़े में आग लगाए जाने से उठ रही जहरीली दुर्गंध कई किलोमीटर दूर तक फैल रही है। इससे राहगीरों, ग्रामीणों और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब कोई किसान खेत में थोड़ी सी पराली जला देता है तो प्रशासन तत्काल “सैटेलाइट निगरानी” का हवाला देकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देता है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे खुलेआम कचरा जलाए जाने पर प्रशासन की आंखें बंद हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि आखिर प्रशासन का सैटेलाइट सिस्टम नगर पंचायत के धुएं और प्रदूषण को क्यों नहीं देख पा रहा है?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आदर्श नगर पंचायत रामसनेहीघाट का कचरा लगातार सड़क किनारे डंप कराया जा रहा है और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया जाता है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही काम कोई आम नागरिक करता तो अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी होती।
क्षेत्रीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी और नगर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि सड़क किनारे जलता कचरा आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। लोगों ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम जारी है। निजी उपयोग की अनुमति लेकर बड़े...

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...