निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के हिसाब से  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा रामसनेहीघाट इलाके में निर्माणाधीन हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग पर बहरेला चौराहे के पास हुआ। असंद्रा थाना क्षेत्र के चकतारा गांव निवासी श्रीराम (35) अपनी मां शंकर देवी (60) को बाइक से लेकर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर दरियाबाद के बीकापुर निवासी सोमनाथ (35) अपने साले दीपू के साथ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते मार्ग किनारे की पटरी खुदी हुई थी और रास्ता संकरा हो गया था। तभी हैदरगढ़ की ओर से आए अज्ञात भारी वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां शंकर देवी, सोमनाथ और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
दूसरा हादसा टिकरा-किठैया नहर मार्ग पर मल्लूपुर गांव के पास हुआ। असंद्रा क्षेत्र के सूपामऊ ग्राम पंचायत निवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश कुमारी (55) अपने पोते शिवा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिथलेश सड़क पर सिर के बल गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पोता शिवा बाल-बाल बच गया।
परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे राज सिंह और शुभम सिंह क्रमशः अमेठी और हरदोई में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...