गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि कई दिनों से बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह और छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों पर पड़ रहा है, जहां लोगों को भोजन व्यवस्था करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को शांत कराया। उपभोक्ता सुनील निवासी जटा बरौली ने बताया कि उन्होंने 5 मई को गैस बुकिंग कराई थी, जिसकी रसीद 9 मई की है, लेकिन 15 मई तक सिलेंडर नहीं मिला। उनका कहना है कि रोज काम छोड़कर एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

कई महिलाओं ने बताया कि एक-एक महीने से गैस नहीं मिली, जिसके कारण घरों में लकड़ी और अन्य साधनों से खाना बनाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रमों में भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और समय पर गैस न मिलने से भारी अव्यवस्था पैदा हो रही है।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई लोगों के मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ चुका है, जबकि हकीकत में सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा ही नहीं। इससे कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से एजेंसी की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिला है, उन्हें जल्द गैस उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि जनता अब भी यह सवाल उठा रही है कि आखिर गैस की कमी है या फिर एजेंसी की लापरवाही से आम लोग परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम जारी है। निजी उपयोग की अनुमति लेकर बड़े...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...