विश्व पर्यावरण दिवस पर गौशाला में हुआ वृहद वृक्षारोपण, परिवारजनों ने लगाया हरियाली का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर गौशाला में हुआ वृहद वृक्षारोपण, परिवारजनों ने लगाया हरियाली का संकल्प

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मुरारपुर शाहपुर स्थित श्री राम राज माता-पिता गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर आंवला, महुआ, बेल, आम, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए भी अमूल्य आधार हैं।
गौशाला के संस्थापक एवं सेवक पंडित कमलेश्वर तिवारी (मोनू) ने कहा कि गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। गौशाला में पहले से ही फल-फूल, पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे यह स्थान हरियाली और सेवा भाव का प्रेरणास्रोत बन गया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। गौशाला परिसर में गूंजे संदेश “गौसेवा ही सच्ची सेवा, हरियाली से जीवन मेवा” ने सभी को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...