विकास खंड बनीकोडर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों में बीमारियों का बढ़ा खतरा

विकास खंड बनीकोडर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों में बीमारियों का बढ़ा खतरा

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य गांव-गांव स्वच्छता को बढ़ावा देना है, लेकिन विकास खंड बनीकोडर में यह अभियान महज कागजों तक सिमटकर रह गया है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के हालात बेहद खराब हैं, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढे़मा वर्षों से राम भरोसे चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपये का आवंटन तो होता है, लेकिन धरातल पर उसका कोई असर दिखाई नहीं देता। गांव की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां जाम पड़ी हैं और जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सफाई कर्मियों की नियमित तैनाती न होने से स्थिति और भी बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और स्वच्छता के लिए आवंटित धन का सही उपयोग सुनिश्चित कराया जाए, ताकि गांव को बीमारियों से बचाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

श्रीराम महायज्ञ में राम वनगमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में आयोजित सात दिवसीय राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत...

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से...

घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी रामसनेही घाट क्षेत्र के जोगापुरवा मजरा जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।...

मनु–शतरूपा प्रसंग से भावविभोर हुआ जनसमुदाय।

  रामसनेही घाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लन पुरवा हथौंधा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन...