बेमौसम बारिश व आंधी से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बारिश व आंधी से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में मंगलवार देर शाम शुरू हुई बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई है, वहीं तेज हवाओं से कई जगह खड़ी फसल भी जमीन पर गिर गई है।
इस अचानक बदले मौसम से उन किसानों को बड़ा झटका लगा है, जो इन दिनों गेहूं की मड़ाई और थ्रेशिंग की तैयारी में जुटे थे। खेतों में सूखने के लिए रखी गई फसल के भीग जाने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।
मुरारपुर के किसान विजय सिंह, शिव कुमार सिंह, शिवशंकर तिवारी तथा बनीकोडर क्षेत्र के मुकेश चौरसिया और संतोष साहू ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल खेतों में सूखने के लिए पड़ी थी। कई किसानों ने गेहूं के बोझ भी तैयार कर लिए थे, लेकिन बारिश के चलते वे पूरी तरह भीग गए। इससे फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों का कहना है कि मौजूदा हालात में थ्रेशिंग का काम तुरंत संभव नहीं है। अब धूप निकलने के बाद ही मड़ाई की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है, जब लगातार कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
इस स्थिति से किसान आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...