खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

 खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

बाराबंकी/रामसनेही घाट। ग्राम सभा जयचंदपुर से जोगाकापूर्व ग्राम पंचायत तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो-तीन दिन बाद ही विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह मानक विहीन बताते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया और सरकारी धन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिलकर बंदरबांट कर लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया। सड़क में पव्वा गिट्टी डालने के बजाय केवल जीरा और डामर डालकर काम निपटा दिया गया। आरोप है कि सड़क ऊपर से चमकदार दिखाई जा रही है, लेकिन अंदर से पूरी तरह खोखली है। कई जगह सड़क की परत चटकने लगी है, जिससे लोगों में यह डर है कि बरसात आते ही सड़क उखड़ जाएगी और लाखों रुपये का काम बेकार हो जाएगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान न तो गुणवत्ता की सही जांच हुई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर गंभीरता से निरीक्षण किया। गांव वालों का आरोप है कि सड़क में कम सामग्री लगाकर अधिक भुगतान दिखाया गया है। इसी वजह से सड़क शुरुआत से ही कमजोर दिखाई दे रही है।
जब इस मामले में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क बने अभी दो से तीन दिन ही हुए हैं। अगर कहीं कोई तकनीकी कमी या खराबी पाई जाती है तो उसे सुधार दिया जाएगा। हालांकि इंजीनियर के इस बयान से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जो सड़क बनने के तुरंत बाद ही चटकने लगे, उसकी गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
क्षेत्र में इस सड़क को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट/बाराबंकी। क्षेत्र के भेंदुआ बहरेला गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में 8...