पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी।।
(उ.प्र.) द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल के तहत पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अवसर पर मिष्ठान व जल वितरण के साथ दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों और स्थानीय लोगों को सेवा का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सीतापुर से गोंडा और गोंडा से सीतापुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को जल व मिष्ठान वितरित किया गया। इस सेवा कार्य का संचालन संयोजक अमित अवस्थी (अधिवक्ता) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राधेश्याम मौर्य, राजेश सिंह, सुजीत पाठक, हिमांशु यादव, नीलेश निगम, दिनेश प्रसाद मिश्र, सौरभ मिश्र, राजकुमार, रामसेवक, देवेंद्र सिंह सहित अनेक धर्मसेवक सक्रिय रहे।
इसके साथ ही दासगणु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित द्वारिका माई डेंटल हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में डॉ. ऋषिकांत शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने मरीजों के दांतों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर पैंतीपुर रेलवे स्टेशन प्रभारी संगीत पाठक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में जल व मिष्ठान वितरण की यह परंपरा जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे रेलमेध यज्ञ के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अंत में उन्होंने चिकित्सकों की टीम और सभी धर्मसेवकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

महंगी किताबों का खेल और फर्जी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक परेशान ,फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट / बाराबंकी । क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों में किताबों और फीस को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। शासन...

स्कूल चलो अभियान को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिली किताबें

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेहीघाट ।।  बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

दिलोना बाईपास कट बंद, हादसों पर लगाम लगाने की पहल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेहीघाट ।।  क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर स्थित दिलोना बाईपास कट को शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पूरी...

लाखों की मंडी बनी खंडहर, सुविधाएं लूटी—प्रशासन बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकासखंड क्षेत्र के कंधईपुर गांव के बाहर सड़क किनारे वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से बनी मंडी...