दिलोना बाईपास कट बंद, हादसों पर लगाम लगाने की पहल

दिलोना बाईपास कट बंद, हादसों पर लगाम लगाने की पहल

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी / रामसनेहीघाट ।।  क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर स्थित दिलोना बाईपास कट को शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पूरी तरह बंद करा दिया। यह कट हाईवे निर्माण के दौरान बनाया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह स्थान लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन गया था। क्षेत्र में बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया है।

गुरुवार को अयोध्या परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने रामसनेहीघाट क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाईवे पर मौजूद दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया और ऐसे सभी खतरनाक कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे। दिलोना बाईपास कट को बंद करने की कार्रवाई उन्हीं निर्देशों के क्रम में की गई।

शुक्रवार शाम को रामसनेहीघाट कोतवाली के नए प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी पुलिस बल और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में कट को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान क्रिटिकल टीम प्रभारी आनंद प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए और लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि दिलोना बाईपास कट पर आए दिन हादसे होते थे और कई बार जानमाल का नुकसान भी हुआ। उनका मानना है कि कट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और हाईवे पर यात्रा अधिक सुरक्षित हो सकेगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे अन्य खतरनाक स्थलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय...

84 कोसी परिक्रमा: साधु-संतों के आगमन से रामसनेहीघाट हुआ भक्तिमय

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।   रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या की पावन 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को मखौड़ा धाम से निकला साधु-संतों और श्रद्धालुओं का...

8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट/बाराबंकी। क्षेत्र के भेंदुआ बहरेला गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में 8...

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से...