राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेही घाट  / बाराबंकी ।। शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन के पंचम दिवस भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, जिससे पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिल पाण्डेय ने अपने मधुर और ओजस्वी वचनों से श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा और भक्तजन भक्ति रस में डूबे नजर आए।
कथावाचक ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना हेतु अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीराम के जीवन को मर्यादा, त्याग, सत्य और करुणा का सर्वोत्तम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनका आदर्श जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।
रामायण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि प्रभु श्रीराम की प्राप्ति का मार्ग भक्ति, सेवा, समर्पण और निष्कपट आचरण से होकर जाता है। सच्चे मन से किया गया नामस्मरण ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने का सरल उपाय है।
इस अवसर पर आचार्य मोहित शुक्ल, द्विवेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, अम्बिकेश मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, आयुष तिवारी, सुशील मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, सुरेन्द्र पांडेय, दुर्गा प्रसाद पांडेय, अनुभव विश्वकर्मा, शुभम साहू, प्रशांत जायसवाल, दीपक पाल सहित मंच संचालक दिनेश शुक्ला एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...