लाखों की मंडी बनी खंडहर, सुविधाएं लूटी—प्रशासन बेखबर

लाखों की मंडी बनी खंडहर, सुविधाएं लूटी—प्रशासन बेखबर

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकासखंड क्षेत्र के कंधईपुर गांव के बाहर सड़क किनारे वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से बनी मंडी समिति की दुकानें आज बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही हैं, जिसे देखकर स्थानीय लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कभी व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई 15 पक्की दुकानों का यह परिसर अब खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक आंखें मूंदे बैठे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मंडी परिषद ने यहां दुकानों के साथ शटर, दो बड़े टीनशेड युक्त चबूतरे, हैंडपंप, शौचालय और सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल व मुख्य गेट जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। मगर हैरानी की बात यह है कि निर्माण के बाद इन दुकानों का कभी आवंटन ही नहीं किया गया। नतीजा यह रहा कि यहां एक दिन भी नियमित बाजार नहीं लग सका और करोड़ों की योजना कागजों में ही दम तोड़ती नजर आई।
उपेक्षा ने लूटी सरकारी संपत्ति, अब वीरान पड़ा पूरा परिसर
समय बीतने के साथ यह मंडी परिसर उपेक्षा का शिकार होता गया। बाउंड्री वॉल का गेट टूट गया, टीनशेड चोर उखाड़ ले गए और अब केवल जंग खाए लोहे के पिलर ही खड़े दिखाई देते हैं। परिसर में जगह-जगह उगी ऊंची घास इस बात की गवाही दे रही है कि यहां वर्षों से कोई देखरेख नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना काल में कुछ समय के लिए यहां बाजार लगी थी, लेकिन उसके बाद फिर यह जगह वीरान हो गई। वहीं, पास के मऊ बाजार में सड़क किनारे लगने वाली दुकानें आए दिन जाम का कारण बनती हैं। लोगों का आरोप है कि यदि प्रशासन इस मंडी को पुनर्जीवित कर बाजार को यहां शिफ्ट कर दे, तो जाम की समस्या खत्म हो सकती है और सरकारी संपत्ति का सही उपयोग भी हो सकेगा।
मामले में एसडीएम अनुराग सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराकर संचालन का प्रयास करने की बात कही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर वर्षों तक जिम्मेदार विभाग सोता क्यों रहा?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

मुरारपुर में 10 अप्रैल से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट क्षेत्र के मुरारपुर, मजरे शाहपुर में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा और पंडित स्वयं...

दिलोना बाईपास कट बंद, हादसों पर लगाम लगाने की पहल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेहीघाट ।।  क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर स्थित दिलोना बाईपास कट को शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पूरी...

लाखों की मंडी बनी खंडहर, सुविधाएं लूटी—प्रशासन बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकासखंड क्षेत्र के कंधईपुर गांव के बाहर सड़क किनारे वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से बनी मंडी...

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट  / बाराबंकी ।। शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट...