खुले कट पर मौत का खेल जारी, कोतवाल लाइन हाजिर—अब डीआईजी की जवाबदेही पर सवाल

खुले कट पर मौत का खेल जारी, कोतवाल लाइन हाजिर—अब डीआईजी की जवाबदेही पर सवाल

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। प्रशासनिक कार्रवाई का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई बेहद भयावह है। दिलौना मोड़ पर खतरनाक और अवैध कट आज भी खुले पड़े हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए मौत को दावत देने जैसा बन चुका है। सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है, फिर भी जिम्मेदार तंत्र बेखौफ नजर आ रहा है।
कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला को लाइन हाजिर कर कार्रवाई का दिखावा जरूर किया गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या पूरी व्यवस्था की नाकामी का ठीकरा सिर्फ एक अधिकारी पर फोड़ देना ही समाधान है? बीते तीन महीनों में 21 हादसे और लगातार बढ़ती मौतें साफ संकेत हैं कि सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।
डीआईजी सोमेन वर्मा खुद मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, खतरनाक कट बंद करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन हकीकत यह है कि वही कट आज भी खुले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या डीआईजी के निर्देश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए? अगर उनके आदेशों का पालन नहीं हुआ तो अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
जनता का गुस्सा अब सीधे सिस्टम पर है—क्या सिर्फ छोटे अधिकारियों को हटाकर खानापूर्ति होती रहेगी, या फिर ऊंचे स्तर पर भी जवाबदेही तय होगी? आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

जनता लुट रही, प्रशासन सो रहा—किसानों का फटा गुस्सा महंगी पढ़ाई, अवैध वसूली और जाम पर गरजा यूनियन, दी आंदोलन की चेतावनी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) का गुस्सा सोमवार को खुलकर...

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी।। (उ.प्र.) द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल के तहत पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अवसर पर मिष्ठान व जल वितरण...

सड़क हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: रामसनेहीघाट कोतवाल लाइन हाजिर, यातायात सीओ के खिलाफ जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं...

स्कूल चलो अभियान को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिली किताबें

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेहीघाट ।।  बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...