अलियाबाद में बदहाल हैंडपंप, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण।

अलियाबाद में बदहाल हैंडपंप, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण।

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकासखंड दरियाबाद के ग्राम पंचायत अलियाबाद में खराब पड़े हैंडपंपों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव में कई इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर मिश्रीलाल और लल्लू प्रसाद के घर के पास लगा हैंडपंप वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या और विकराल हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है।

गांव के निवासी जितेंद्र, रामू और शोएब सहित अन्य लोगों ने बताया कि सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि कई हैंडपंप खराब हालत में हैं। उनका आरोप है कि सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जनता को उनका लाभ नहीं मिल पाता।

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ही रिबोर कराकर चालू कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...