रामसनेहीघाट में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई ऐतिहासिक विजय।

रामसनेहीघाट में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई ऐतिहासिक विजय।

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सोमवार को रामसनेहीघाट क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भिटरिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व दरियाबाद विधायक एवं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की और “जय श्रीराम” व “योगी-मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राज्यमंत्री के भिटरिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप मिश्रा, मंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी, लवलेश मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, मधुकर तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, अवधेश मिश्रा, दीपक वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही भाजपा नेता प्रदीप सिंह, पवन कुमार सिंह रिंकू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, सभासद पवन वर्मा, योग गुरु राम कुमार श्रीवास्तव, भैरव प्रसाद तिवारी और कई ग्राम प्रधानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी आयोजन स्थल पर जुटी रही।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह विजय सनातन संस्कृति और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया और जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गुरुकुल परंपरा से भारत बनेगा विश्व गुरु : मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।0 रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र स्थित आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट में सोमवार को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपरा का भव्य संगम...

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...