पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। पंचायत सहायकों के प्रतिनिधियों ने खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री तथा शासन के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रशासन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनसेवा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम है। पंचायत सहायकों का कहना है कि इस अल्प मानदेय में परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना कठिन हो गया है।
पंचायत सहायकों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों में मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर सेवा नियमावली लागू करने, आयुष्मान भारत सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक पंचायत सहायक को सीएससी आईडी उपलब्ध कराने, कार्य समय एवं अवकाश संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने, गैर विभागीय कार्यों पर रोक लगाने, विभागीय पहचान पत्र जारी करने तथा विवाह के बाद महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत स्तर पर सभी 254 ऑनलाइन सेवाओं के संचालन का अधिकार दिया जाए तथा उनके लिए उचित सेवा शुल्क एवं कमीशन निर्धारित किया जाए।
पंचायत सहायकों ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री को भी भेजी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...