भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा के साथ अब शनिवार के दिन भी विभिन्न स्थभंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भिटरिया स्थित गुप्ता ऑटो पार्ट्स परिसर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में भक्ति गीतों एवं जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

भंडारे का आयोजन समाजसेवी जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता “रिशु” के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भोलानाथ मिश्रा, विनय पाण्डेय, अभिषेक मणि त्रिपाठी, बलराम शुक्ला, पंडित लाल जी महाराज, दिनेश तिवारी, अजय तिवारी, रामनारायण मिश्र, कुलदीप जायसवाल, मन बहादुर सिंह, सीएचसी अधीक्षक, भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, बीडीओ बनीकोडर तथा ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

दोपहर से शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

आयोजक अनुराग गुप्ता “रिशु” ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भंडारा केवल भोजन वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि लोककल्याण और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...