मनु–शतरूपा प्रसंग से भावविभोर हुआ जनसमुदाय।

मनु–शतरूपा प्रसंग से भावविभोर हुआ जनसमुदाय।

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

रामसनेही घाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लन पुरवा हथौंधा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन सामूहिक कन्या विवाह के द्वितीय दिवस वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक आभा से आलोकित रहा। वेद मंत्रों की पावन गूंज एवं भक्ति रस की अविरल धारा ने समूचे परिसर को दिव्यता से आप्लावित कर दिया।

द्वितीय दिवस पर सीतापुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. राम कृष्ण मृदुल ने मनु–शतरूपा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं चिंतनप्रद विवेचन किया। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं मधुर वाणी के माध्यम से बताया कि किस प्रकार मनु और शतरूपा की कठोर तपस्या, अटल श्रद्धा और अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर प्रभु ने स्वयं अवतार लेने का दिव्य वर प्रदान किया।

कथा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जब साधक का हृदय निष्काम भाव से ईश्वर में समर्पित हो जाता है, तब परमात्मा स्वयं उसके जीवन में अवतरित होते हैं। धर्म, मर्यादा, संयम और सत्य के पथ पर चलने का प्रेरक संदेश देते हुए उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने जीवन में रामत्व को धारण करने का आह्वान किया।

पूरे कथा पांडाल में भक्ति का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा। “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण बार-बार गुंजायमान होता रहा और श्रोतागण भाव-विभोर होकर कथा का रसास्वादन करते रहे।

श्री हनुमत सेवा संस्थानम् ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रातःकाल वैदिक विधि से यज्ञ, दोपहर में श्रीराम कथा तथा सायंकाल श्रीराम कथा एवं संत प्रवचन वा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के राजकुमार दास , सुशील मिश्रा, मनोज मिश्रा, विरेंद्र प्रताप सिंह, श्रवणान्न्द प्रपन्नम् , कमलेश कश्यप मंच संचालक दिनेश शुक्ला, आदि गणमान्य ज

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

स्कूल चलो अभियान को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिली किताबें

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेहीघाट ।।  बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

दिलोना बाईपास कट बंद, हादसों पर लगाम लगाने की पहल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेहीघाट ।।  क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे (एनएच-27) पर स्थित दिलोना बाईपास कट को शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पूरी...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय...