एंबुलेंस नहीं मिली तो पौत्री बनी सहारा, ठेलिया रिक्शे पर दादी को पहुंचाया अस्पताल

एंबुलेंस नहीं मिली तो पौत्री बनी सहारा, ठेलिया रिक्शे पर दादी को पहुंचाया अस्पताल

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट। मानवता, जिम्मेदारी और परिवार के प्रति समर्पण की मिसाल मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देखने को मिली। जहां एक ओर सरकारी एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंच सकी, वहीं दूसरी ओर एक युवती ने हिम्मत और साहस दिखाते हुए अपनी बीमार दादी को ठेलिया रिक्शे पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
मामला बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम पूरे कथिक का है। गांव निवासी 75 वर्षीय रमकला की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने कई बार एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। दादी की हालत बिगड़ती देख पौत्री अनीता ने इंतजार करना उचित नहीं समझा।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच अनीता ने अपनी दादी को ठेलिया रिक्शे पर बैठाया। दादी के ऊपर धूप से बचाव के लिए छाता लगाया गया और फिर अनीता खुद रिक्शा खींचते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट तक पहुंची। रास्ते में यह दृश्य देखने वाले लोग भी भावुक हो उठे।
सीएचसी रामसनेहीघाट में अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र की देखरेख में वृद्धा का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रमकला की हालत में सुधार बताया गया। उपचार के बाद अनीता अपनी दादी को सुरक्षित वापस घर भी ले गई।
घटना ने एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर की, वहीं दूसरी ओर पौत्री के साहस और सेवा भावना की लोगों ने जमकर सराहना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...