निषाद पार्टी का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित।

निषाद पार्टी का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

अधिकार माँगे नहीं जाते, संगठित होकर हासिल किए जाते हैं : डॉ. संजय निषाद

रामसनेहीघाट ।।  निषाद पार्टी के दरियाबाद विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक सम्मेलन का आयोजन बुधवार को रामसनेहीघाट नगर पंचायत स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आज का संकल्प ही कल की जीत का आधार बनता है। जब समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है, तभी परिवर्तन संभव होता है। यह सम्मेलन केवल एक सभा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की नींव है। अन्याय, उपेक्षा और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष हमारी एकता, साहस और संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने आगामी 13 जनवरी 2026 को निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि संकल्प दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अधिकार माँगे नहीं जाते, बल्कि संगठन के बल पर हासिल किए जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने हक, सम्मान और भविष्य के लिए निर्णायक संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पार्टी के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार निषाद के नेतृत्व में किया गया। दिनेश निषाद ने कहा कि डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा है तथा समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के सदस्य एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिठाई लाल निषाद, शेषनाथ निषाद, सरवन निषाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, रिंका देवी, गया प्रसाद धुरिया, महेश निषाद, रमेश निषाद, सुनील कश्यप, माताबदल निषाद, लायकराम, रामसागर निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...