गुरुकुल परंपरा से भारत बनेगा विश्व गुरु : मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।

गुरुकुल परंपरा से भारत बनेगा विश्व गुरु : मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।0

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र स्थित आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट में सोमवार को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। यहां वैदिक रीति-विधि के साथ गुरुकुल आश्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी एवं गुरुकुल के प्रधानाचार्य पं. अनूप कुमार पांडे तथा गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। वैदिक ऋचाओं की दिव्य गूंज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया। इसके बाद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने नारियल फोड़कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गुरुकुल आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. रमेश सिंह एवं श्रीमती राधा सिंह ने मंत्री का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। समाजसेवी मोनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा गुरुकुल परंपरा में बसती है और आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित एवं राष्ट्रभक्त बनाने में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की अहम भूमिका है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेश सिंह ने कहा कि गुरुकुल परंपरा ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का मजबूत आधार तैयार करेगी और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाएगी।
समारोह के दौरान ट्रस्ट प्रमुख डॉ. रमेश सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए बताया कि अकबरपुर का नाम बदलकर “नारायण धाम” किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। यह जानकारी मिलते ही उपस्थित श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अपने संबोधन में मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि “गुरुकुल शिक्षा प्रणाली भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का सामर्थ्य रखती है। यहां केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, राष्ट्र चेतना और दिव्यता से परिपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण किया जाता है।” उनके संबोधन का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
समारोह के अंत में मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील त्रिपाठी ने किया, जबकि डॉ. रमेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...

एंबुलेंस नहीं मिली तो पौत्री बनी सहारा, ठेलिया रिक्शे पर दादी को पहुंचाया अस्पताल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। मानवता, जिम्मेदारी और परिवार के प्रति समर्पण की मिसाल मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देखने को मिली। जहां एक ओर...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...