एशिया प्रकाश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, दिया अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एशिया प्रकाश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, दिया अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

भदरसा (अयोध्या)। विकासखंड पूरा बाजार क्षेत्र स्थित एशिया प्रकाश पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के मानवता, करुणा और अहिंसा के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और उनके द्वारा दिए गए शांति के संदेश पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती दशरथा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सादगी, सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा सैकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे न केवल भगवान बुद्ध के संदेशों का पालन करेंगे, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...

एंबुलेंस नहीं मिली तो पौत्री बनी सहारा, ठेलिया रिक्शे पर दादी को पहुंचाया अस्पताल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। मानवता, जिम्मेदारी और परिवार के प्रति समर्पण की मिसाल मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देखने को मिली। जहां एक ओर...

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम जारी है। निजी उपयोग की अनुमति लेकर बड़े...

गुरुकुल परंपरा से भारत बनेगा विश्व गुरु : मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।0 रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र स्थित आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट में सोमवार को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन परंपरा का भव्य संगम...